गाजीपुर, फरवरी 23 -- पतार। हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वी जयंती शनिवार विश्वम्भरपुर गांव के पंचायत भवन में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृती न्यास की ओर से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्विप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद के अनुयायी स्वामी आचार्य महेन्द्र चैतन्य ने कहा कि स्वामी जी का पुरा जीवन किसान आंदोलन से जुड़ा रहा। उन्होंने किसानों की दुर्दशा देखा था उसे महसूस किया था। वह किसानों के हित के लिए पुरे जीवन लड़ते रहे। जो अन्नदाता पूरे देश का भरण-पोषण कर रहे हैं, वही आज बेहाल है। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी किसानों के उत्पीड़न को उस दौर में राष्ट्रपिता के समक्ष उठाया व विचार भी प्रगट किए। असहमति के कारण वे कांग्रेस से अलग होकर किसानों के सवालों पर आंदो...