नई दिल्ली, मई 28 -- रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत का पहला एआई आधारित रैकबैंक डेटा सेंटर एसईजेड बनाया जाएगा। यह विशेष आर्थिक क्षेत्र पूरी तरह से कंप्यूटर, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा होगा। इस परियोजना में रैकबैंक डेटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड लगभग Rs.1000 करोड़ का निवेश करेगी। रैकबैंक के सीईओ नरेंद्र सेन ने कहा, यह एसईजेड लगभग छह एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसमें आधुनिक तकनीक से लैस 1.5 लाख वर्ग फीट का डेटा सेंटर होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और राज्य को तकनीकी पहचान दिलाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.