कन्नौज, अप्रैल 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तथागत बुद्ध विहार सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य व ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट करके छिबरामऊ के पास लक्षीराम नगला में बन रहे विश्व के सबसे उंचे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा यह जनपद कन्नौज व प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव साबित होगा। ट्रस्ट के संरक्षक ओमकार शाक्य ने उन्हें प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करने के बाद बताया इसकी अनुमानित लागत लगभग एक करोड़ है। जहां पर इसकी स्थापना होगी वहां बुद्ध विहार के पास ही दो बीघा जमीन की खरीदारी की जा चुकी है। इसके स्थापित होने से यह स्थान जनपद का सबसे बड़ा टूरिस्ट हब बन जाएगा। इस दौरान डॉ.ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.