सहारनपुर, फरवरी 24 -- राजकीय माडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर मंगलवार को आरंभ हुआ। एनएसएस शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से देश व समाज सेवा में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम मं मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामकुमार ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराती है, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्रों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं। डा. त्रिसुख सिंह ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में छात्रों को स्वच्छता अभियान, शिक्षा जागरु...