समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के नवटोल गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर नवटोल गांव निवासी कंचन देवी को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.