हाथरस, अगस्त 29 -- हाथरस, संवाददाता। ब्रज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 29 अगस्त को मेला उद्घाटन से पांच दिन तक चलने वाली कुश्ती के लिए गुरुवार को आयोजकों द्वारा अखाड़े की मिट्टी में कई देशी पदार्थों को मिलाया गया। इन्हें मिलाने के बाद अखाड़े की मिट्टी एंटीबायोटिक का काम करेगी। इससे पहलवानों के शरीर पर चोट लगने की स्थिति में प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। पांच दिन तक चलने वाले इस कुश्ती दंगल के लिए अखाड़े को बड़े पहलवानों की निगरानी में तैयार कराया गया। इसकी मिट्टी एंटीबायोटिक बनाई गई है। इसमें 40 किलो फिटकरी, 20 किलो हल्दी और 60 लीटर सरसों का तेल मिलाया गया। मिट्टी में वह सभी तत्व मिलाए जाते हैं जो एंटीबायोटिक गुण रखते हैं। सरसों का तेल, हल्दी आदि मिलाया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.