जहानाबाद, अगस्त 28 -- कृषि विभाग एवं नमामि गंगे परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा कृषि भवन में प्राकृतिक खेती पर कृषक- वैज्ञानिक वार्ता का हुआ आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। संयुक्त कृषि भवन के सभागार में आत्मा द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक-वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र डॉ मुनेश्वर प्रसाद एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उप परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग एवं नमामि गंगे परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में आत्मा द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक वैज्ञानिक वार्ता का आयोजन किया गया है। अपने सम्बोधन में डॉ मुनेश्वर प्रसाद के द...