गुड़गांव, जून 23 -- रेवाड़ी,संवाददाता। पुलिस ने गांव पनवाड़ निवासी एक व्यक्ति को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव बिलाहेड़ी निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव पनवाड़ निवासी हुकम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 26 मार्च को वह अपने खेत में फसल सरसों काटने जा रहा था। इस दौरान रस्ते में उसके गांव का नरेश उर्फ नरिया ट्रैक्टर पर आया और उसे देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर, ट्रैक्टर लेकर राजस्थान की तरफ भाग गया। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव पनवाड निवासी नरेश उर्फ नरिया व गांव टिकला निवासी बच्चू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.