लातेहार, जुलाई 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के रसोईया संघ ने 9 जुलाई को होने वाले देश व्यापी आम हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उस दिन रसोईया स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बनाएंगी। झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बरवाडीह प्रखण्ड सचिव रीना देवी एवं रसोईया संघ के जिला संरक्षक कॉमरेड बिरजू राम ने इससे सम्बन्धित बीईईओ के नाम ज्ञापन शनिवार को प्रभारी बीपीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा को सौंपा है। प्रखंड शिक्षा समिति अध्यक्ष सह बरवाडीह बीडीओ को भी हड़ताल से संबंधित सूचना दे दी गई है। भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम और रसोईया संघ के सचिव रीना देवी ने कहा कि 9 जुलाई 2025 को मजदूर बिरोधी श्रम कोड को रद्द करने एवं मजदूरों के हक मे श्रम क़ानून को बहाल करने की मांग को लेकर देश मे लाखो लोग सड़क पर उतर कर आम हड़ताल और भारत बंद को सफल करेंगे। सचिव ...