कोडरमा, फरवरी 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बॉझेडीह पावर प्लांट (केटीपीएस) में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के सवाल पर मंगलवार को बॉझेडीह फोरलेन स्थित अमित होटल के समीप केंद्रीय ट्रेड यूनियनों-ऐक्टू, एटक, सीटू-एवं अखिल भारतीय किसान महासभा का संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने की, जबकि संचालन एटक के कोषाध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेताओं असीम सरकार और अशोक यादव ने कहा कि पूरे देश के किसान 12 फरवरी की आम हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार श्रम संहिता (लेबर कोड) मजदूर और किसानों के हितों के खिलाफ है, जिसके विरोध में लाखों किसान सड़कों पर उतरेंगे। ट्रेड यूनियन नेताओं सोनिया देवी, रमेश प्रजापति और विजय पासवान ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.