मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन हमेशा प्रेरणा देने वाला है। उनकी जीवनशैली और प्रतिभा अतुलनीय थी। लंगट सिंह कॉलेज में जयंती पर कॉलेज परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा की डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक व वकील थे। वे इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं। यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़-चढ़कर महात्मा गांधी का सहयोग किया। उनके व्यक्तित्व और उनके व...