सीवान, मई 9 -- जीरादेई, एक संवाददाता। गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा भाजपा नेता सरोज सिंह राणा के नेतृत्व मेँ निकाला गया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर निकाली गई। यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों काफी उत्साह था। यात्रा के नेतृत्व कर्ता बीजेपी नेता सरोज सिंह राणा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र व देश की सेना के सम्मान में निकाला गया है, जिसमें सभी वर्ग के समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस यात्रा में स्थानीय मुखिया अच्छेलाल साह, अकोल्ही मुखिया मनोज कुमार मांझी, बीडीसी सुदिश पासवान, पूर्व मुखिया बलिंदर सिंह, ज्योतिश्वर भारती, ललन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष आसनारायण सिंह, टुनटुन सिंह, कमलेश्वर दुवे, मुखिया राजेश सिंह, मुखिया क़युम अंसारी, सहित सैकड़ों क...