रांची, मई 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो किसानों में खरीफ फसल को लेकर जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से देशभर के 700 जिलों में 29 मई से 12 जून तक 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान की तैयारी को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। जिसमें झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि आईसीएआर-कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के द्वारा यह अभियान संचालित होगा। खरीफ-पूर्व अभियान की शुरुआत पुरी, ओडिशा में आस-पास के कृषि विज्ञान केंद्रों से 29 मई को की जाएगी। वीसी के दौरान कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि झारखंड में हर साल किसानों को खरीफ फसल जागरुकता के लिहाज से 25 मई को बीज दिवस मनाया जाता है। इस ब...