प्रयागराज, फरवरी 9 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अखिल भारतीय स्टेम शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आगाज सोमवार को हुआ। यह कार्यक्रम अप्रैल माह तक चलेगा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के पीजीटी कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों (आगरा, लखनऊ और वाराणसी क्षेत्र) के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की अतिरिक्त आयुक्त (अकादमिक) चंदना मंडल रहीं, जबकि अध्यक्षता संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पीएम श्री योजना के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और नई शिक्षण विधियों से जोड़ना है। इसके तहत एमएनएनआईटी को देशभर के 12 क्षेत्रों के 339 केंद्रीय विद्यालयों से जुड़े 2700 से अधिक शिक्षकों के...