रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। यदि आप लोक कला संस्कृति के प्रेमी हैं, तो ऑड्रे हाउस इन दिनों आपके लिए सबसे बेहतर जगह है। यहां पर लोक कलाओं की पहली राष्ट्रीय प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को कला-संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ एकराम, पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख, पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री महाबीर नायक ने किया। इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पहली बार तीन पद्मश्री कलाकारों की कलाकृतियां लगी हैं, जो पहले ही दिन से कलाप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। जिन पद्मश्री कलाकारों की कलाकृतियां यहां सजी हैं, उनमें मिथिला चित्रकला में दुलारी देवी, शांति देवी और टिकुली कला में अशोक कुमार विश्वास शामिल हैं। इसके अलावा, देशभर से आमंत्रित 115 कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित की गई हैं। कला-संस्कृति विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.