मेरठ, मई 21 -- मंगलवार को भाजपा के मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन को समर्पित रही। देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ यात्रा का आयोजन किया। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा। मंगलवार को तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने किया। यात्रा देहली गेट झंडेवाला चौराहा से शारदा रोड दिल्ली चुंगी तक निकाली गई। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद नारे लगाए गए। सबसे आगे चल रहे डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। रास्ते के विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.