देवरिया, अगस्त 17 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मझौलीराज में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा उपनगर के मुख्य चौराहे से निकाल, शाही चौक होते हुए तिराहे पर समाप्त हुआ। काली प्रसाद ने कहा कि आजादी के महानायकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस दौरान सुनील गुप्ता, विनोद मिश्र, मुरली जायसवाल, राजेश सिंह, आनंद कुशवाहा, आशीष मिश्र, गौरी शंकर गुप्ता, प्रभाकर द्विवेदी, अमित सिंह, ऋषि गुप्ता, धर्मेद्र कुशवाहा, अशोक जायसवाल, विशाल देव वर्मा, कृष्ण कांत दुबे, हेमन्त कुमार भोला, गुड़िया देवी, सीता देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...