मेरठ, अक्टूबर 18 -- दीपावली को लेकर शुक्रवार को मंगलपांडे नगर में भारत माता के नाम पहला दीया जलाकर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक संस्था दि ग्रोइंग पीपल ने मंगलपांडे नगर आरडब्लूए के सहयोग से सद्भभावना पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने भारत माता के चरणों में दीप अर्पित किए। फूलों से बने सुंदर भारत के नक्शे ने सभी का मन मोह लिया। वातावरण देशभक्ति के गीतों से सराबोर हो उठा। संस्था अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने कहा यह परंपरा केवल दीप जलाने की नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने की है। यह कार्यक्रम समाज में एकता और देशभक्ति का संदेश देगा। आरडब्लूए अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेम का उत्सव है। आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा। शाम ढलते ही सैकड़ों दीपों की रोशनी से सद्भभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.