गढ़वा, नवम्बर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वंदे मातरम् केवल गीत ही नहीं, राष्ट्र की पहचान और गौरव का शाश्वत प्रतीक है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देश की सभ्यता, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जीएन कान्वेंट स्कूल में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में देश की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एसेंबली में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी, उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक ने कहा कि भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.