मेरठ, जनवरी 28 -- परीक्षितगढ़। गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थाओं सहित स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ। वहीं, देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। थाना परिसर में एसओ सुदीश सिंह सिरोही, ब्लॉक परिसर में प्रमुख ब्रह्म सिंह, नगर पंचायत में चेयरमैन हिटलर त्यागी, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर रेंजर विनोद सजवाण, सीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर शर्मा, पशु चिकित्सालय पर डॉ. कपिल त्यागी ने ध्वजारोहण किया। नगर के गांधी स्मारक देव नागरी महाविद्यालय में अध्यक्ष अर्चना चौधरी, सचिन त्यागी, परीक्षितगढ इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य पद्मसेन मित्तल, केवी पब्लिक स्कूल में संस्थापक डॉ. अशर्फीलाल गुप्ता, डीएम पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, ओम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आरके लुहाच, केपी इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर दीपक भाटी और शं...