रांची, अगस्त 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। देशप्रिय क्लब एंड लाईब्रेरी में रविवार को वर्षा मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऋतुरानी वर्षा पर केंद्रित यह कार्यक्रम उद्बोधन गीत के साथ शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम (गीत-नृत्य) का निर्देशन सुदेशना चौधरी ने किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल बोस ने वर्षा पर केंद्रित स्वरचित कविता का पाठ किया। सचिव प्रणव चौधरी ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। अल्पना बोस, अंजली चौधरी, डॉ रीता सेनगुप्त, बुलबुल सरकार, सुपर्णा चटजी, शिवानी, शकुंतला मुखर्जी, झरना चक्रवर्ती ने वर्षा पर केंद्रित काव्य पाठ किया। देवाशीष, अशोक विश्वास, सुदेशना चौधरी, नंदा घोष, पारोमिता मुखर्जी, नीता मट्टाचार्य, अभिजीत व अन्य कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन लिपिका ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.