मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- चुनार। नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में देशज दिवस में विभिन्न प्रदेशों एवं प्रांतों से आए जनजातीय छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शनी लगा कर पारंपरिक वेशभूषा ,लोक कला, खान पान का स्टाल लगाया। इसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुंदर झाकी सजाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में असम के छात्र छात्राओं ने बिहू, त्रिपुरा के गौरैया आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर महा मंडलेश्वर 1008 कृपा शंकर,मध्यप्रदेश के पूर्व जिला जज प्रकाश उइके, छानबे विधायक रिंकी कोल, रमेश कुमार प्रांत प्रचारक काशी क्षेत्र, मनीराम पाल अखिल भारतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख बनवासी कल्याण आश्रम, कौशल किशोर विभाग प्रचारक विंध्याचल, क्षेत्र प्रमुख हरीश, पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान, प्रभारी सु...