लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के आर्यकन्या चौराहे पर हुए देव सेठ हत्याकांड में एक और आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अभी सात आरोपी फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अभी तक इस हत्याकांड में चार आरोपी जेल जा चुके हैं। शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में रहने वाले भारत सेठ के बेटे देव सेठ की 10 मार्च को आर्य कन्या चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर वालों की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने मुख्य आरोपी बाला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी फरार थे, उनकी तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान एक और आरोपी संदीप भल्ला ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह भी जेल चला गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली हेमंत राय ने बताया कि इस मुकदमे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.