कौशाम्बी, जनवरी 8 -- राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद शुक्ल द्वारा नगर पंचायत सरायअकिल निवासी समाजसेवी देव रस्तोगी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना क्षेत्रवासियों व समर्थकों को मिली वह खुशी से झूम उठे और बधाई देने उनके घर पहुंच गए। सरायअकिल निवासी देव रस्तोगी पूरी तरह से समाजसेवी हैं। उनके द्वारा समय-समय पर समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पहुंचे समर्थकों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद देव रस्तोगी ने कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का भी है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के उद्द...