बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर बस्ती का 106वां वार्षिकोत्सव देव यज्ञ और शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे यज्ञ हुआ। उसके बाद दोपहर में यात्रा निकाली गई। यात्रा आर्य समाज गांधीनगर बस्ती से होते हुए कम्पनीबाग पहुंची। जिसका स्वागत वेद प्रकाश आर्य ने किया। इसके उपरान्त शोभा यात्रा रौता चौराहा होते हुए रोडवेज तिराहा पहुंची। कई वर्षों बाद आर्य समाज गांधीनगर बस्ती से निकली शोभायात्रा अत्यंत मनोहर थी। जिसमें उत्तराखण्ड से आये भजनोपदेशक पं. देवशर्मा, सत्येन्द्र वर्मा ने बैलगाड़ी पर बने हुए मंच से अनेक भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधान आर्य समाज गांधीनगर हरि हरि मुनि ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव 20 मार्च से प्रारम्भ होकर 23 मार्च 2025 तक चलेगा। जिसमें देवयज्ञ, भजन एवं उपदेश, जीवन में शाकाहार का महत्व, वेद एवं ईश्वर पर...