औरंगाबाद, सितम्बर 7 -- देव प्रखंड क्षेत्र के देव नगर पंचायत, कटैया, सिलाड़, मजखड़, घूर्णन बीघा, केशवर बीघा, सूही समेत दर्जनों गांवों में रविवार को लगभग 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर गांव अंधेरे में डूबे रहे और पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिखे। उपभोक्ताओं के मुताबिक विभागीय अधिकारी पूरे दिन मूकदर्शक बने रहे और बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण हरेंद्र सिंह, दीपक पाल, वीरेंद्र यादव, उमेश कुमार, सौरभ कुमार, नवीन सिंह और जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण आम जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.