फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- फरीदाबाद। देव दीपावली के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर 5100 दीयों से जगमगा उठा। इन दीयों को दर्जनों स्वयं सेवकों ने देशी घी और तिल के तेल से प्रज्ज्वलित किया। इस दीपकों की रोशनी ने भक्तों को आनंदित कर दिया। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध करने के स्मरण के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवताओं ने काशी के घाट पर एकत्रित होकर गंगा स्नान किया था और घाट पर दीए जलाए थे। तभी से देव दीपावली मनाने का विधान चल पड़ा। आश्रम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि हमारे यहां प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाने की परंपरा है। इस दिन देवताओं ने राक्षसों के आतंक से मुक्त होने की प्रसन्नता में भगवान की संयुक्त र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.