हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 26 -- यूपी में देव दीपावली पर काशी की उत्तरवाहिनी गंगा के दोनों तट दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। महादेव की नगरी में अर्धचंद्राकार घाटों पर करीब 25 लाख दीप सजेंगे। गंगा पार आतिशबाजी और संगीत का समावेशी प्रदर्शन हर किसी को अलौकिक रोमांच से भर देगा। वहीं, थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो इस समारोह को अविस्मरणीय बनाएगा। इस वर्ष देव दीपावली 05 नवंबर को मनाई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से 03 से 05 नवम्बर तक चेतसिंह घाट और विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर अत्याधुनिक 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इस मनमोहक प्रस्तुति में गंगा, काशी और देव दीपावली की पावन कथा को 25 मिनट के दर्शनीय अनुभव में पिरोया जाएगा, जिसमें 17 मिनट की प्रोजेक्शन मैपिंग और 08 मिनट का लेजर शो सम्मिलित होगा। यह भी पढ़ें- यूपी में MLC...