पूर्णिया, नवम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीराम सेवा संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्णिया सिटी काली मंदिर सौरा नदी तट पर भव्य एवं विशाल देव दीपावली महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया। यह आयोजन से देवलोक का दर्शन श्रद्धालुओं को दिखाया। बनारस के अनुभवी 11 पंडितों द्वारा महाआरती का अद्भुत एवं अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस नजारा को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संध्या 5 बजे से ही सौरा नदी तट पर इस देव दीपावली एवं महाआरती को देखने के लिए जुटने लगे थे। महाआरती का सफल व कुशल नेतृत्व आचार्य तिवारी बाबा महाराज द्वारा किया गया। संघ के वरिष्ठ सदस्य मुरारी सिंह ने उद्घोषक की भूमिका बखूबी निभाते हुए श्रद्धालुओं के सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया। चप्पे-चप्पे पर श्रीराम सेवा संघ के...