आगरा, अक्टूबर 30 -- तीर्थ नगरी सोरों की हरपदी गंगा देव दीपावली पर पांच नवंबर को सवा लाख दीपों से जगमगाएगी। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बैठक हुई। देव दीपावली के साथ ही पंचकोसीय परिक्रमा एवं संघ के शताब्दी वर्ष पर हर घर संपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। सभी आयोजनों को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सोरों के श्रीगुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। बैठक में संघ के अनुसांगिक संगठन व नगर की समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने देव दीपावली पर्व पर सोरोंजी हरि पदी गंगा तटों पर आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस दौरान बताया गया कि देव दीपावली पर सवा लाख...