दुमका, नवम्बर 6 -- दुमका। प्रतिनिधि बुधवार को देव दीपावली के उपलक्ष्य पर दुमका स्थित सतन आश्रम धधकिया में जगदीश कुंड को 251 दीपकों से सुसज्जित कर पारंपरिक रूप से देव दीपावली मनाया गया। इस दौरान सतन आश्रम धधकिया के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी ने देव दीपावली की शुरुआत की और कथा को संक्षेप में बताते हुए कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा के परम-पावन अवसर पर देव दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा है। लोकश्रुति है कि आज ही के दिन देवाधिदेव भगवान शंकर ने देवगणों की विनयपूर्वक अर्चना से प्रसन्न होकर असुरराज त्रिपुरासुर का संहार किया था। इसी दिन वर्ष 1991 में काशी के दशाश्वमेध घाट पर संत किशोरी रमन दूबे (बाबूजी महाराज) ने दीपक जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की थी। साथ ही स्वामी आत्मानंद पुरी ने भगवान आशुतोष से प्रार्थना की कि यह शुभ अवसर सम्पूर्ण सृष्टि के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.