नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दीपावली इस साल और भी खास रहेगी। 5 नवंबर 2025, बुधवार को काशी सहित देशभर में यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इसे देव दिवाली, त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है। परंपरा है कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और घाटों पर दीपों की अनगिनत कतारें जगमगाती हैं। वाराणसी में देव दीपावली का अलग ही आनंद होता है। गंगा किनारे लाखों दीपों की रोशनी और भव्य महाआरती का दृश्य देखने हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं। इस बार ग्रहों की स्थिति इस महोत्सव को और शुभ बना रही है। ग्रह स्थिति से बन रहे विशेष योग : ज्योतिष के अनुसार इस देव दीपावली पर कई शुभ संयोजन बन रहे हैं: चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे शनि मीन राशि में वक्री चाल में गुरु उच्च राशि में होकर हंस योग ...