मथुरा, अक्टूबर 27 -- मथुरा। देव दीपावली महोत्सव समिति की ओर से 5 नवंबर को सायं 5 बजे से कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव घाट तक यमुना के सभी 25 घाटों एवं यमुना पार के सभी प्राचीन घाटों पर देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट एवं महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर 5 नवंबर को सायं 05 बजे से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोजन का शुभारंभ सती बुर्ज-राजा घाट पर ब्रज के पूज्य संत धर्माचार्यों एवं मथुरा महानगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शंख ध्वनि के साथ किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी कन्हैया लाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी, योगेश उपाध्याय आवा, अजय चतुर्वेदी, महेन्द्र दत्त आचार्य, व...