औरंगाबाद, जून 3 -- देव पोखरा पर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान विकास मजदूर मंच की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अजय कुमार ने की। बैठक में देव में मेडिकल कॉलेज बनने के लिए चर्चा की गई। देव में मेडिकल कॉलेज बनने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस पर डीएम से मिलने के बाद न्यास समिति, बिहार, पटना के पदाधिकारियों से मिला जाएगा। यथासंभव पातालगंगा में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा इस कार्य का शिलान्यास किया गया था और यह जिले के लिए गर्व की बात है। कहा कि यहां काफी जमीन उपलब्ध है। जिस जमीन को लेकर ट्रस्ट के द्वारा आपत्ति जताई गई है, उसे सौंप देने का आग्रह संबंधित लोगों से किया जाएगा। कहा कि पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज बनना सभी वर्गों के हित में है। देव नक्सल प्रभावित प्रखंड है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.