बलरामपुर, सितम्बर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। रमना पार्क स्थिति संघ भवन में संस्कार भारती के अवध प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह व प्रदेश कार्यालय प्रमुख दिनेश सिंह के निर्देशन में संस्कार भारती जिला कार्यकारिणी के पुर्नगठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में देव कुमार मिश्र को पुन: एक बार जिलाध्यक्ष एवं राकेश प्रताप सिंह को महामंत्री का दायित्व दिया गया। इसी के साथ उपाध्यक्ष का दायित्व अनिल कुमार शर्मा, भानु प्रकाश तिवारी, अभिषेक ओझा व जय प्रकाश श्रीवास्तव को दिया गया। मंत्री का दायित्व जितेंद्र कुमार चौधरी, आलोक त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, अजय मिश्र को दिया गया। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा मीडिया संयोजक श्लोक मिश्रा को बनाया गया। इस दौरान पांच विधा मंचीय कला विभाग, दृश्य कला विभाग, ...