औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- देव कार्तिक छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य आगामी छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुचारू एवं सुरक्षित दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना था। देव सूर्य कुंड एवं रूद्र कुंड छठ घाट, देव मेला क्षेत्र के आवासन स्थल, यातायात व्यवस्था, ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग, देव सूर्य मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सहित मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहज आवागमन और सुविधाजनक दर्शन के लिए सभी व्यवस्था समयबद्ध एवं मानक के अनुसार पूर्ण की जाए। आवासन व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की सुविधा, आपातकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.