औरैया, नवम्बर 2 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में रविवार को भी देवोत्थानी एकादशी का पर्व उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों, आश्रमों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। देवी-देवताओं के जागरण के साथ ही चार महीने बाद शुभ कार्यों की शुरुआत हुई। भक्तों ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर नए वस्त्र पहनाए और गन्ना, सिंघाड़ा व मौसमी फलों का भोग लगाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। घर-घर और मंदिरों में तुलसी वृंदावन को सजाकर तुलसी माता का विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर तुलसी की परिक्रमा लगाई और भक्ति गीतों का गायन किया। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। कई जगह भगवान शालिग्राम और लक्ष्मीनारायण का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना की और परिवार व ...