हाजीपुर, अक्टूबर 31 -- महुआ,एक संवाददाता। हरि प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान) शनिवार को होगा। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास से निवृत होकर निकलेंगे और इसी के साथ बीते 4 महीने से शुभ कार्यों पर लगा विराम में गति आ जाएगी। देवोत्थान के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महुआ से काफी संख्या में श्रद्धालु नारायणी और गंगा स्नान के लिए निकले। इस मौके पर महुआ में विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिससे भक्ति परवान पर है। शास्त्र के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी हरि प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान) के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास से निवृत होते हैं और शुभ कार्यों में लगे विराम को मुक्ति मिल जाती है। इस दिन गंगा और नारायणी स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। मन्नत मांग रखे कुछ श्रद्धालु रात को गंगा...