झांसी, अक्टूबर 31 -- कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी श्रद्धाभाव से करीब चार महीने से सोए हुए देवों का जगाया जाएगा। शनिवार गांवों से शहर और मंदिरों से घरों तक पूजन होगा। आतिशबाजी छोड़ी जाएगी। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मां तुलसी-भगवान सालिगराम विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को रानी के शहर झांसी में एक बार फिर दीपों की महफिल सजेगी। दीपावली सा माहौल होगा। खुशियों में बुंदेले आतिशबाजी छोड़ेंगे। देवोत्थान एकादशी को लेकर शुक्रवार शहर के बाजार गुलजार रहे। फल, फूल-मिठाई, पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं देसी-कानपुरी गन्ने भी बिके। मंदिरों में तुलसी-सालिगराम विवाहोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव में दिखीं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार अषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी यानी देवशयनी ए...