नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसकी न्यूज उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनारिका ने अनाउंस किया कि वह और विकास बेबी गर्ल के पैरेंट्स बन गए हैं। फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाई देने में लगे हैं।सोनारिका ने दी गुड न्यूज सोनारिका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके और विकास के हाथों में बेटी के पैर हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 5.12.2025, हमारा प्यारा और बड़ा आशीर्वाद। वह यहां हैं और हमारी दुनिया भी बन गई हैं।सितंबर में अनाउंस की प्रेग्नेंसी बता दें कि सोनारिका और विकास ने सितंबर 2025 में अनाउंस किया कि दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने बेबीमून की फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं।...