हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- लालकुआं, संवाददाता। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के अन्तर्गत विक्रय प्रभाग हल्द्वानी के चुनाव गुरुवार को लालकुआं डिपो नंबर एक में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी गौरव डुंगराकोटी और कैलाश चंद्र जोशी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गैड़ा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया कराई। घोषित परिणामों में देवेन्द्र सिंह नयाल अध्यक्ष, स्वाति नेगी उपाध्यक्ष, रोहित कुमार मंत्री, काजल शर्मा कोषाध्यक्ष, दीपक चन्द्र जोशी संयुक्त मंत्री, मनोज बिष्ट संगठन मंत्री और अमित जोशी प्रचार मंत्री चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...