सुल्तानपुर, जून 30 -- सुलताानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का जनपदीय त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर स्थित शिक्षक सदन हथिया नाला विनोवापुरी में आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक अनिल पांडेय, चंद्रजीत यादव अयोध्या और गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव अध्यक्ष महानगर अयोध्या की देखरेख में त्रिवार्षिक चुनाव कराया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिलाध्यक्ष पद पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी चौथी बार और महामंत्री कलहूपाल को निर्विरोध चुने गए। दस उपाध्यक्ष तथा छह संयुक्त मंत्री भी निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव चुने गए। कुड़वार अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री और मीडिया प्रभारी, राजेश मिश्रा को लेखाकार मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि राम अकबाल द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मण्डल अध्य...