नई दिल्ली, मार्च 25 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों तब अविभाजित शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी अलग हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि भाजपा ने तब शिवसेना को मुख्यमंत्री बनाने का भी मौका दिया था, लेकिन असहमति के चलते दोनों दल अलग हो गए। साल 2014 में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं, 2022 में शिवसेना टूट गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम फडणवीस ने कहा, 'हम गठबंधन की बात शुरू हुई, तब उस समय की शिवसेना ने अपने मन में फैसला कर लिया था कि उसे 151 सीटों पर चुनाव लड़ना है। जबकि, हमारा प्रस्ताव था कि हम 127 सीटों पर लड़ेंगे और शिवसेना 147 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम बची हुई सीटों को गठबंधन की अन्य साझेदारों को देंगे।'दावा- शिवसेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.