रांची, मई 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को अदालत सरेंडर किया। सोनाहातू थाना उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। इसके बाद शुक्रवार को जिला व्यवहार न्यायालय रांची में उपस्थित हुए। न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता के समक्ष सुनवाई हुई। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत दी। यह जानकारी देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता षष्टीरंजन महतो ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...