मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ के ब्रह्मपुरी में प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस तरीके से हत्या करने वाली मुस्कान बड़ी शातिर है। दिव्य शक्ति और परालौकिक शक्तियों का हवाला देकर प्रेमी को झांसे में लिया और कहा कि देवी मां ने सौरभ का वध करने के लिए कहा है। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर मुस्कान ने अपने पति सौरभ का कत्ल कर डाला। पोस्टमार्टम के बाद सौरभ की लाश घर पहुंची, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर, कचहरी में वकीलों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में सौरभ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि सौरभ शराब पीने का आदी था और मुस्कान का पति से विवाद था। दूसरी ओर, मुस्कान का वर्ष 2019 से अपने एक पुराने साथी साहिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या की प्लानिंग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.