पलामू, अप्रैल 7 -- हैदरनगर। देवी मंदिर प्रबंध समिति के डेढ़ दशक से निरंतर सेवा में जुटे अध्यक्ष गुरु प्रताप साहिदेव का निधन रविवार की दोपहर 12 बजे हो गया। 63 वर्षीय गुरु प्रताप साहिदेव विगत चार माह से मधुमेह जनित कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सचिव रामाश्रय सिंह व कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। पूर्व जमींदार स्व. पृथ्वी नाथ साहिदेव के सुपौत्र व स्व. महेन्द्र नाथ साहिदेव के पुत्र गुरु प्रताप साहिदेव के निधन से हैदरनगर शहर शोक में डूब गया है। भाजपा नेता रविन्द्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह, प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार, सुदर्शन लाल, अनील लाल, सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.