बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- एकंगसराय, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास महादेव स्थान परिसर में बने प्राचीन देवी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके लिए भूमि पूजन किया गया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। संरक्षक राजीव प्रसाद सिंह ने बताया कि महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रुहेल रंजन ने भी पूजा-अर्चना की। मौके पर मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, बृजकिशोर सिंह, गौरव कुमार, भीमभवानी पांडेय, अनिल प्रसाद गुप्ता, सोनू पांडेय, विष्णुधारी प्रसाद, उत्तम कुमार, टुन्ना, अमित कुमार, टूटू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...