बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। संवाददाता चैत्र नवरात्र पर मां भगवती के भक्ति की रसधार बह रही है। सप्तम कालरात्रि का दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने कन्याभोज कराकर सामर्थन अनुसार दान पुण्य किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों में आस्थावान माता रानी की भक्ति में सराबोर नजर आए। नवरात्र की सप्तमी पर शुक्रवार को भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर हो या गांव घर हो या मंदिर हर तरफ मां भगवती की भक्ति में लोग लीन रहे। तमाम लोग जहां घरों पर सुबह से ही मातारानी के पूजन में जुट गए। वहीं भक्ति भजनों पर झूमते नजर आए।घर पर पूजन अर्चन के बाद देवी मंदिरों में पहुंचकर मातारानी की पूजन किया। घरों में कन्याभोज भी कराया गया। शहर में खासतौर से माता महेश्वरी और काली देवी मंदिर,सिंहवाहिनी मंदिरों में श्रद्धालुओं खासतौर से महिलाओं की खासी भीड़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.