रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 1 -- बीते नौ दिनों से चल रहे शारदीय नवरात्र नवमी पूजन और हरियाली वितरण के साथ संन्नन हो गए। इस मौके पर देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों को जौ की हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कई जगहों पर नवमी पर भी कन्याओं का पूजन किया गया। पिछले 22 सितम्बर से शारदीय नवरात्र का आगाज हुआ था, इस दौरान जनपद के सिद्धपीठ कालीमठ, कालीशिला, हरियाली देवी, चामुंडा एवं मठियाणाखाल सहित अनेक देवी मंदिरों में नवरात्र पाठ पूजन किया गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शनों को मंदिरों में पहुंचे। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया गया। वहीं घरों में भी लोगों ने नवरात्र के पाठ का आयोजन किया गया। पुजारियों द्वारा हर दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। रामनवमी पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.