बलिया, सितम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को जिले विभिन्न देवी मंदिरों, घरों व पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना देवी भक्तों ने विधि-विधान से किया। भक्तों ने 'मातारानी को फूल, अक्षत, रोली, चंदन व पंचामृत चढ़ाया तथा मिठाई का भोग लगाकर मां की आरती किया। मंदिरों पर दुर्गा सप्तशती, चालीसा व अन्य बीज मंत्रों के पाठ ने माहौल भक्तिमय बन गया। जिले के ब्रह्माईन, मंगला भवानी, शंकरपुर भवानी आदि प्रसिद्ध मंदिरों पर दर्शन-पूजन के लिए देवी भक्तों की लम्बी कतार लगी रहीं। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया था। फेफना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों में वर्णन है कि मां का यह स्वरूप दिव्य है। इसलिए देवी के इस स्वरू...